फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer commits suicide after crop damage due to rain in firozabad

Firozabad: बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने जान दी, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 17 Oct 2022 10:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 10:16 PM IST
सार

गांव रामपुर कटेलिया निवासी किसान ने 14 बीघा खेत में मिर्च और बाजरे की फसल की थी, लेकिन बारिश से सारी फसल खराब हो गई। जिससे वह परेशान था। रविवार देर रात उसने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
farmer commits suicide after crop damage due to rain  in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से मिर्च की फसल के नुकसान से आहत किसान ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


नारखी के गांव रामपुर कटेलिया निवासी पुष्पेंद्र कुमार (50) के नाम करीब 14 बीघा खेत है। इस बार खेत में मिर्च और बाजरे की फसल की थी, जो पिछले दिनों हुई बारिश से खराब हो गई थी। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि बारिश से फसल खराब होने के बाद पुष्पेंद्र पिछले 10 दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। देर रात पुष्पेंद्र ने गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजन को सोमवार सुबह हो सकी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में परिजन ने बताया था कि बारिश से फसल खराब होने के कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार खेत पर जाकर देखता था बर्बाद फसल 

पत्नी की मौत के बाद पुष्पेंद्र ने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। 14 वर्षीय बेटा बुआ के पास जलेसर में रह कर पढ़ाई कर रहा है। गांव में पुष्पेंद्र अकेला रहकर खेती करता था। इस कारण वह बारिश से बर्बाद हुई फसल के बाद से टूट गया था। इसके चलते उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। 

पीड़ित परिजन ने बताया कि पुष्पेंद्र के तीन बेटियां थी। तीनों बेटियों की शादी अलीगढ़ में की थी। छोटी बेटी दिव्यांग थी। बेटियों की शादी के बाद बेटे की देखभाल में दिक्कत आ रही थी। इसलिए उसने बेटे कृष्ण कुमार को अपनी बहन के घर जलेसर भेज दिया था। वह वहीं पर पढ़ रहा है। बारिश के कारण मिर्च, सरसों और बाजरा की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। इस लिए वह मानसिक रुप से परेशान भी रहता था। 

किसी से बात नहीं करता था पुष्पेंद्र

मानसिक रुप से परेशान चल रहे पुष्पेंद्र को परिवार के अन्य लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन वह किसी से बात नहीं करता था और खेत पर जाकर बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखता रहता था। पिता की मौत के बाद जहां तीनों बेटियों और पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिजन में भी कोहराम मचा हुआ है।

एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नारखी क्षेत्र में फसल बर्बाद होने के कारण किसान ने फंदा लगाए जाने की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित एसडीएम से पूरे मामले की जांच कराके रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed