फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer attacked with an axe after driving away cattle that had strayed into his field.

Agra News: खेत में घुसे मवेशी को हांकने पर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला

Fri, 14 Aug 2026 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with an axe after driving away cattle that had strayed into his field.
बाह: बासौनी के गढ़ी बघरैना में खेत में घुसे 20 मवेशी को हांकने पर किसान रामबिहारी कुल्हाड़ी के 
बाह। बासौनी के गढ़ी बघरैना में खेत में बाजरा उजाड़ रहे 20 मवेशी को हांकना किसान को भारी पड़ गया। चरवाहे ने किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। डंडा अड़ा कर किसान ने जान तो बचा ली, लेकिन हाथ में कुल्हाड़ी लगने से गहरा जख्म हो गया है।
विज्ञापन

गढ़ी बघरैना के रामबिहारी ने पुलिस को बताया बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे करीब खेत पर बाजरा की फसल की रखवाली को गया था। खेत में घुसे 20 मवेशी बाजरा की फसल उजाड़ रहे थे। मवेशी को हांक कर खेत से बाहर ला रहा था। तभी यमुना पार क्षेत्र का चरवाहा आया और मवेशी हांकने पर गाली-गलौज करने लगा। उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया। हाथ में पकड़े डंडे को अड़ा दिया था, जिससे डंडा टूट गया। एक हाथ में कुल्हाड़ी लगने से गहरा घाव हो गया। इतने पर भी वह नहीं माना, कुल्हाड़ी के बेंट से कई प्रहार किए। शोर मचाए जाने पर आस पास के किसान आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बासौनी पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed