{"_id":"6303bd33ee3d7108ab7efbc7","slug":"farm-labor-union-condemns-killing-of-dalit-student-in-rajasthan-kasganj-news-agr544119217","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में दलित छात्र की हत्या की खेत मजदूर यूनियन की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में दलित छात्र की हत्या की खेत मजदूर यूनियन की निंदा
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने राजस्थान में अनुसूचित जाति के छात्र की हत्या किए जाने की निंदा की गई। छात्र के परिजन को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने सहित अन्य पांच सूत्री मांगे रखी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
महासचिव बृजलाल भरती ने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति के छात्र को शिक्षक ने पानी पीने पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक छात्र के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
राजस्थान के दलित परिवारों को सुरक्षा दी जाए। वहीं अपराध करने वालों को कठोर सजा मिले। उन्होंने कहा कि एससीएसटी सब प्लान का बजट आवंटन बढ़ाया जाय। इस धन को किसी अन्य मद में खर्च न किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी जातिवादी मानसिकता पर अंकुश लगाने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह, जिला सचिव हरिलाल भारती, जिला सहसचिव रामजीलाल, शिवकुमार मौजूद रहे।