फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farewell to Ganpati by taking out procession

शोभायात्रा निकालकर गणपति को दी विदाई

Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati by taking out procession
टूंडला के यमुना घाट पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करते श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
टूंडला। गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए मंगलवार को गाजेबाजे के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरसा तू जल्दी आ’ के स्वर से नगर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के पांचवें दिन नगर में आधा दर्जन स्थानों पर गणेश महोत्सवों का समापन किया गया। इस दौरान गणेश पूजा के साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह हवन पूजन के साथ मूर्तियों की विशेष पूजा की गई। दोपहर बाद गणेशजी को विदाई के लिए आव्हान किया गया। शाम छह बजे से विविध वाहनों में गौरी गणेश की प्रतिमाओं को रखा गया। इसके बाद गणेश शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुख्य बाजार प्रारंभ हुई जो भारत माता चौक, सुभाष चौराहा, एटा रोड होते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। इधर एटा रोड व मुख्य बाजार से यमुना घाट जाने वाली प्रतिमाओं को मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा, सांवले प्रसाद रोड, रेलवे रेस्टकैंप कालोनी, लाइनपार होते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा के सम्मुख श्रद्धालु प्रसाद वितरण करते हुए चल रहे थे। भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर में शिवनगर, नईबस्ती, कच्चा टूंडला व देहात में चुल्हावली, नगला दत्त आदि में आयोजित गणेश महोत्सवों में गौरी गणेश के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। चुल्हावली में युवाओं ने नृत्य प्रतियोगिता में धमाल मचाया। नगला दत्त में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा अन्य भक्तिमय कार्यक्रमों से पूरा पांडाल झूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed