फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farauli-Binapur Kalan road has been unpaved for many years

Agra News: कई वर्षों से कच्चा है फरौली-बीनपुर कलां का रास्ता

Wed, 13 Sep 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farauli-Binapur Kalan road has been unpaved for many years
सहावर। क्षेत्र के ग्राम फरौली से बीनपुर कलां का रास्ता कई वर्षों से कच्चा है। लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन

फरौली-बीनपुर कलां का मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को यहां से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 800 मीटर मार्ग कच्चा है। ग्रामीण विवेक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक से मिलकर की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश में इस रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानियां होती हैं। सड़क को पक्का कराने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है। मांग करने वालों में कमलेश चतुर्वेदी, मुन्ना लाल, विकास चतुर्वेदी, वीरेश, विजेंद्र, सुधीर, सियाराम, गिरीश चंद, डॉ. विपिन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed