फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members were looking for the young man dead body found hanging at uncle's house

Firozabad: युवक को तलाश रहे थे परिजन, चाचा के घर लटका मिला शव

Mon, 07 Nov 2022 08:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

थानाध्यक्ष उत्तर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Family members were looking for the young man dead body found hanging at uncle's house
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी सब्जी विक्रेता ने चाचा के घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रविवार रात निकला था घर से 

मोहल्ला खेड़ा निवासी रिंकू (32) सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार रात करीब दस बजे वह घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। युवक के घर न पहुंचने पर उसकी पत्नी गीता देवी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी तलाश की। देर रात तक उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार सुबह परिजन समीप में बने रिंकू के चाचा राकेश के घर पहुंचे। राकेश का घर बंद रहता है। वह परिवार के साथ शिकोहाबाद के गांव बहरई में निवास करते हैं। 

विज्ञापन

कमरे में लटका मिला शव 

परिजन जब राकेश के घर पहुंचे तो कमरे में रिंकू का शव फंदे पर लटका मिला। रिंकू के शव को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। रिंकू पर एक बेटा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed