फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members broom for 10 hours to young man alive after death of snake bite

Mainpuri: घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा, 10 घंटा तक बायगीरों से परिजन कराते रहे झाड़ फूंक

Sun, 24 Jul 2022 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 07:27 PM IST
सार

परिजनों ने तालिब को जीवित किए जाने को लेकर बायगीरों का सहारा लिया। कई सपेरों को बुलाया गया, काफी देर तक सपेरा बीन बजाते रहे, लेकिन कोई  फायदा नहीं निकला।

विज्ञापन
family members broom for 10 hours to young man alive after death of snake bite
मृतक के घर जुटी गांव वालों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बरनाहल के मोहल्ला जाटवान में शनिवार की रात घर में सो रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बायगीरों को बुलाकर ढांक बजवाना शुरू किया। सांप को पकड़ कर डिब्बा में बंद कर लिया गया। करीब 10 घंटा तक युवक को जिंदा करने को लेकर चली यह कवायद भी परिजनों के किसी काम नहीं आई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी 22 वर्षीय तालिब खां शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया था। देर रात उसे सांप ने काट लिया, सांप के काटते ही तालिब की आंख खुल गई और सांप को देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। आनन फानन में तालिब के कमरे में पहुंचे तो को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक को आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

जीवित किए जाने का किया प्रयास

इसके बाद परिजन युवक की लाश घर ले आए। परिजनों ने तालिब को जीवित किए जाने को लेकर बायगीरों का सहारा लिया। कई सपेरों को बुलाया गया, काफी देर तक सपेरा बीन बजाते रहे। घर में मौजूद सांप के सामने बायगीर पहले तो बीन बजाते रहे। जब इसका कोई फायदा नहीं हुआ तो सांप को पकड़ कर एक डिब्बा में बंद कर दिया गया। तंत्र मंत्र व अन्य क्रियाओं के जरिए बायगीरों ने युवका को जीवित करने के तमाम प्रयास किए, लेकिन कोई भी तंत्र मंत्र असर नहीं कर सका। करीब 10 घंटा तक चली इस कवायद के बाद आखिरकार परिजन भी हार चुके थे। अंत में बायगीरों को वापस भेज शव को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में नागिन के हमले की चर्चा

मोहल्ला जाटवान निवासी गफ्फार के घर में पुत्र तालिब खां की सांप के काटने की वजह से मौत हो गई। घर में सांप के काटने के चलते यह पहली मौत नहीं है। करीब डेढ़ माह पूर्व मृतक के आठ वर्षीय भतीजे अयान की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी। एक भैंस भी सांप काटने से मर चुकी है। एक ही घर में सांप के बार-बार हमले को लेकर ग्रामीणों में तमाम तरह की चर्चा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बायगीरों ने जिसे पकड़ा है वह नागिन है। इसी ने डेढ़ माह पूर्व अयान को काटा था। एक ही परिवार के दो लोगों की नागिन के काटने से मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed