फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members and villagers blocked road by keeping dead body When body of missing son was found in Agra

Agra: चंबल किनारे मिला लापता बेटे का शव, पिता बोले- प्रेम प्रसंग में हत्या की गई; शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

Mon, 29 Jan 2024 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 12:06 PM IST
सार

आगरा में लापता बेटे का शव चंबल किनारे मिला। पिता ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। आक्रोशिक परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
family members and villagers blocked road by keeping dead body When body of missing son was found in Agra
Agra: चंबल किनारे मिला लापता बेटे का शव, शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 21 दिन से लापता युवक का शव शनिवार को चंबल नदी किनारे मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले और ग्रामीण पहुंचे तो शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। परिजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात कही। सोमवार की सुबह परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लापरवाही की बात कहते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव पडुआपुरा का है। गांव निवासी कपिल पुत्र देशराज छह जनवरी की शाम से लापता था। परिजन ने गुमशुदुगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम को मध्य प्रदेश सीमा में भिंडवा गांव के नीचे चंबल नदी किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मां की बिगड़ गई तबीयत

पिता देशराज ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। इससे नाराज लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की है। उधर पुत्र की मौत की खबर सुनकर शनिवार की शाम को मां बिट्टा देवी की हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed