{"_id":"60bcddaf32ea0b379d1e3b9d","slug":"girl-made-fake-facebook-id-upload-objectionable-photos-demand-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराध: पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बेटी ने उठाया ऐसा कदम, फेसबुक पर डाले महिला के गंदे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध: पिता से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बेटी ने उठाया ऐसा कदम, फेसबुक पर डाले महिला के गंदे फोटो
Mon, 07 Jun 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:32 AM IST
सार
जांच में पता चला कि युवती ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति की आईडी पर सिम लिया था। लेकिन, आईडी फर्जी तरीके से बनाई गई थी। युवती बीएससी की छात्रा है। युवती के पिता इस बारे में कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पड़ोस की महिला से बदला लेने के लिए एक युवती ने साइबर अपराधियों की तरह तरीका अपनाया। महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। उसके गंदे फोटो बनाकर आईडी पर डालकर बदनाम करने लगी। महिला के बेटे को इस आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने पूछताछ की तो रंगदारी में पांच हजार रुपये मांगे। युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी बनाई
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने आकर शिकायत की। इसमें कहा कि डेढ़ महीने पहले उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। इसके बाद उनके बेटे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। बेटे ने उन्हें बताया। आईडी पर महिला की अश्लील फोटो डाली गई थीं। पता लगाने के लिए बेटे ने मैसेंजर से आईडी धारक से बात की। उसने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद और बदनाम करने की धमकी दी। पांच हजार रुपये पेटीएम करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
दहशत में आई महिला
दहशत में आई महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में पता चला कि फेसबुक आईडी एक नंबर से बनाई गई थी। यह उनके पड़ोस में रहने वाली युवती चला रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। अब युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने फिलहाल उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के अनुसार वह डरी हुई है।
विज्ञापन
पड़ोसी की फर्जी आईडी बनाकर लिया था सिम
जांच में पता चला कि युवती ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति की आईडी पर सिम लिया था। लेकिन, आईडी फर्जी तरीके से बनाई गई थी। युवती बीएससी की छात्रा है। युवती के पिता इस बारे में कुछ नहीं बता सके। बेटी की हरकतों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। पुलिस ने युवती के दोस्त से भी पूछताछ की है। दोस्त ने भी युवती से दूरी बना ली।
पिता से झगड़े का लेना चाहती थी बदला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित महिला का युवती के पिता से कुछ महीने पहले विवाद हो गया था। युवती के पिता एक कबाड़ी को पीट रहे थे। महिला ने विरोध किया था। युवती अपने पिता से हुए झगड़े का बदला लेना चाहती थी। इसलिए यह हरकत की। अब उसे पछतावा हो रहा है।
बंद मकान में तीन लाशें: फिरोजाबाद में दो बेटियों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस