फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Pooja Ghee Made with Vegetable Oil and Palm Oil Seized in Agra

मिलावट: नवरात्र में पूजा के नाम पर नकली घी का कारोबार, ऐसे किया जा रहा तैयार; 5.20 लाख का माल सीज

Tue, 13 Oct 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

नवरात्र में पूजा के लिए घी बनाने वाली इकाइयों की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर की डीएस कंपनी पर छापा मारा।
 

विज्ञापन
Fake Pooja Ghee Made with Vegetable Oil and Palm Oil Seized in Agra
नकली घी

विस्तार

नवरात्र में पूजा के लिए बनाए जा रहे नकली घी की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। यहां पर पूजा में उपयोग होने वाला घी तैयार हो रहा था। उसे सीज करते हुए जांच के लिए नौ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में पूजा के लिए घी बनाने वालों की जांच की जा रही है। लखनऊ मुख्यालय की टीम ने रविवार को जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। मौके पर संचालक दाऊद मिले।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वनस्पति तेल, पाम ऑयल, रिफाइंड में एसेंस मिलाकर पूजा के लिए नकली घी बनाया जा रहा था। टीम ने तैयार माल और कच्चा माल सीज कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए गए। सहायक आयुक्त एसएस हैदर आबिदी ने बताया कि लखनऊ से गठित टीम ने कार्रवाई की है। इसमें कई जिलों के अधिकारी शामिल रहे। टीम रिपोर्ट बनाकर ले गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed