फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Paramedical Institute Action on these three institutes admission of students was being misled

फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट: इन तीन संस्थानों पर कार्रवाई, गुमराह कर लिया जा रहा था छात्र-छात्राओं का प्रवेश

Sun, 16 Apr 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 01:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी से मान्यता लिए बिना ही ये पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे थे। इनमें नियम विरुद्ध तरीके से संचालित दो अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fake Paramedical Institute Action on these three institutes admission of students was being misled
इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव व टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 3 पैरा मेडिकल संस्थानों पर कार्रवाई की। ये बिना मान्यता के फर्जी तरीके से संचालित हो रहे थे। ट्रांस यमुना थाने में एक संस्थान के निदेशक के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी ने केस दर्ज कराया है। बाकी दो पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। वहीं इनमें नियम विरुद्ध तरीके से संचालित दो अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी, लखनऊ के सचिव ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। बताया कि आगरा के कालिंदी विहार में 100 फीट रोड पर नारी निकेतन के पास स्थित इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल में छात्रों को गुमराह कर उनका प्रवेश लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव अपनी टीम और पुलिस के साथ इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल पहुंचे। यहां एक व्यक्ति मिला। कोई विद्यार्थी मौके पर नहीं था। व्यक्ति ने बताया कि संस्था कानपुर में पंजीकृत है, यहां बस कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल के निदेशक डीके गौतम और अन्य को आरोपी बनाया गया है। कॉलेज के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच की जा रही है। इसके अलावा दो और (न्यू लाइफ एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट और वेलफेयर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन) के खिलाफ भी तहरीर दी गई। इनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी

एक ही परिसर में अस्पताल व संस्थान

इंडियन स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल में उपस्थित मिले व्यक्ति ने ही क्षेत्र में संचालित दो और पैरा मेडिकल संस्थानों के नाम मुख्य चिकित्साधिकारी को बताए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने कालिंदी विहार में ही स्थित वेलफेयर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन और न्यू लाइफ हॉस्पिटल एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट का भी निरीक्षण किया। इनमें नियम विरुद्ध तरीके से एक ही परिसर में अस्पताल और पैरा मेडिकल संस्थान संचालित होते पाया गया। दोनों जगहों पर पैरा मेडिकल संस्थान का संचालन बिना मान्यता के किया जा रहा था। संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर ट्रांस यमुना थाने में दी गई है।

ये मिली अस्पतालों में स्थिति

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू लाइफ हॉस्पिटल एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले। इनके ऑपरेशन किए गए थे। डॉक्टर कोई नहीं था। प्रभारी चिकित्साधिकारी को बुलाया गया। उन्होंने अस्पताल में सेवाएं देने में असहमति जताई और उसके लिए आवेदन भी किया। वहीं वेलफेयर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में भी कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल अस्त-व्यस्त था। निरीक्षण के समय कोई मरीज भर्ती नहीं था। एक ही संस्थान में पैरा मेडिकल संस्थान और अस्पताल दोनों चलाने पर दोनों अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़

फर्जी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल संस्थान छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी से मान्यता लिए बिना चलाए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी छात्र-छात्राओं को नहीं है। बाद में वह अपनी डिग्री या डिप्लोमा लेकर कहीं जाएंगे तो वह मान्य नहीं होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्थानों के बारे में जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए। जिससे उन्हें बाद में पछताना न पड़े। उनका कहना है कि यदि कोई संस्थान बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है तो उसे तत्काल बंद कर दिया जाए, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed