फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake GST officer cheated artisan and took 27 kg of silver

ठगों की करतूत: जीएसटी अधिकारी बनकर आए, कारीगर से  ठग ले गए 27 किलो चांदी

Sat, 16 Mar 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 09:13 AM IST
सार

जीएसटी अधिकारी बनकर आए ठगों ने चांदी कारीगर से 27 किलो चांदी की ठगी कर ली। सच्चाई का पता चलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ठगों की पहचान के  प्रयास में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
fake GST officer cheated artisan and took 27 kg of silver
थाना एमएम गेट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में ठगों ने जीएसटी अधिकारी बनकर चांदी कारीगर को निशाना बनाया। उसे डराकर करीब 27 किलो चांदी लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट एंक्लेव फेज-2 निवासी राजेंद्र कुमार चांदी की घिसाई करते हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले वह सेब का बाजार स्थित एक फर्म से घिसाई के लिए चांदी ले गए थे। 13 मार्च को वापस देने के लिए बाइक से दोपहर 12:45 बजे घर से निकले। रास्ते में राजश्री टॉकीज के पास दो ठगों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। कहा कि हम जीएसटी अधिकारी हैं। कहां जा रहे हो, थैले में क्या है, चेक कराओ। विरोध पर धमकाया और थैले व डिगी में सामान चेक किए।
विज्ञापन


चांदी देख बोले ये क्या है। इसके कागज दिखाओ। उन्होंने अपने मालिक को बताने के लिए फोन निकाला। इस पर ठगों ने कहा कि बचना चाहते हो तो चांदी का थैला इधर रख दो। तुम मालिक को जाकर अपने साथ लेकर आना। उन्होंने थोड़ा आगे जाकर मालिक को फोन किया। तुरंत लौटा तो ठग चांदी भरा थैला लेकर जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed