मंदिर में नमाज का मामला: फैजल खान ने मांगी माफी, कहा- सद्भावना के लिए की थी इबादत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को एक निजी चैनल पर फैजल खान ने मंदिर परिसर में नमाज अदा करने पर माफी मांगी। इस दौरान फैजल ने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने का इरादा कतई नहीं था। वहां कई लोग थे, हमें किसी ने नहीं रोका।
फैजल खान का कहना है कि वह किसी साजिश के तहत वहां नहीं गए थे। वह सद्भावना यात्रा पर गए थे। धोखे से नमाज नहीं पढ़ी है। मथुरा में एफआईआर दर्ज होने पर फैजल ने कहा कि हम वही करेंगे जो एफआईआर दर्ज करने के बाद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन
बता दें कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी उर्फ कान्हा से भेंट की। चारों ने नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
फैजल खान ने सेवायत कान्हा से श्रीराम कृष्ण एवं सनातन धर्म के विषय में चर्चा की। आरोप है कि फैजल खान और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पर सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज मामले ने पकड़ा तूल, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रविवार को देर शाम को मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सेवायतों ने नमाज अदा करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। सोमवार को सेवायतों ने गंगाजल से मंदिर परिसर को धुलवाया।