फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory operators took away hundred kilogram silver anklets from the shop

दुकान से सौ किलोग्राम चांदी की पायल उठा ले गए कारखाना संचालक

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Factory operators took away hundred kilogram silver anklets from the shop
आगरा। कोतवाली स्थित नमक की मंडी बाजार में एक सराफ की दुकान से दो कारखाना संचालक सौ किलोग्राम चांदी की पायल और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर उठा ले गए। आरोप है कि कर्मचारियों के विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित सराफ ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद सामने आया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गणपति टावर निवासी सभय प्रकाश की नमक मंडी स्थित श्रीजी मार्केट में चांदी की पायल की दुकान है। सभय प्रकाश का आरोप है कि शाम को सात बजे वो दुकान पर नहीं थे। तभी बाजार के ही चांदी के तार का कारखाना के दो संचालक आठ-दस लोगों के साथ उनकी दुकान पर आए। उस समय कर्मचारी दिलीप शर्मा और अल्ताफ बैठे हुए थे। कारखाना संचालक और उनके साथियों ने कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद सौ किलोग्राम चांदी की पायल और डीवीआर को कब्जे में ले लिया। इसे उठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी पर सभय प्रकाश दुकान पर आ गए। उन्होंने थाना कोतवाली में तहरीर दी। उनका कहना है कि चांदी की कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन

थाना के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ में कारखाना संचालक से लेन-देन का विवाद सामने आया है। सभय प्रकाश के पास कई सराफ की चांदी रखी हुई थी। चांदी वापस लेने को लेकर विवाद हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed