{"_id":"6592c976921e2ff89e07f219","slug":"facebook-friend-turn-husband-killed-newly-wed-wife-in-etah-up-crime-news-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार: शादी के 15 दिन में दुल्हन का कत्ल, पति ने पार की दरिंदगी की इंतहा; मायके वालों को न हुई खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर प्यार: शादी के 15 दिन में दुल्हन का कत्ल, पति ने पार की दरिंदगी की इंतहा; मायके वालों को न हुई खबर
Mon, 01 Jan 2024 07:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:47 PM IST
सार
फेसबुक पर प्यार कर शादी रचाने वाली युवती की 15 दिन में ही बेरहम पति ने हत्या कर दी। सास-ससुर ने भी साथ देते हुए लाश को जला दिया। मायके वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मायके वालों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी है।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव कटैलिया के आकाश जाटव से फेसबुक पर प्यार कर शादी रचाने वाली महिला की 30 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पति के साथ सास-ससुर ने जला दिया था। इस मामले में महिला के मायके वालों का कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस सोमवार को मायके वालों तक पहुंच गई। मायके वाले मंगलवार को थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएंगे।
थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला का असली नाम रेखा था। उसके पिता लालाराम पासवान निवासी गांव रोसारा घाट थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार के मूल निवासी हैं, जो दिल्ली के केशवपुरम काॅलोनी थाना पीतमपुरा में रेलवे किनारे झुग्गी झोपड़ी में परिवार सहित रहते हैं। फेसबुक अकाउंट की पड़ताल कर महिला के परिजन से संपर्क हो गया है। मंगलवार सुबह तक परिजन के यहां आने की संभावना है। इसके बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार की पासवान जाति भी अनुसूचित जाति वर्ग से ही है। इससे लग रहा है कि महिला ने जाति को लेकर कोई विरोध नहीं जताया और इसको लेकर हत्या नहीं की गई है। हत्या की सही वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेगी। आरोपियों की तलाश जारी है।