फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Extreme heat in Agra mercury reached 46.9 degrees Celsius Know when you will get relief

UP Weather: आगरा में आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 46.9 डिग्री सेल्सियस; जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 17 Jun 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:54 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन शुरू होते ही धूप शरीर जला रही है। आलम ये है कि शाम को भी गर्म हवा से राहत नहीं मिलती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Extreme heat in Agra mercury reached 46.9 degrees Celsius Know when you will get relief
पूरे प्रदेश में गर्मी का दौर चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आसमान से पूरे दिन आग बरसी। अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भी तपती रही। तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


सुबह 8 बजे से ही चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को तापमान 46 को पार कर गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं फेंक पा रहे थे। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या कम ही रही। जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


तपते संगमरमर के कारण कई सैलानियों की तबीयत बिगड़ी। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम सात बजे के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक हीट वेव रहेगी। रात के तापमान में भी इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया है। दिन में लू चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed