फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expired fire fighting equipment found in liquor warehouses

Agra News: शराब के गोदामों में अग्निशमन उपकरण मिले एक्सपायर

Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Expired fire fighting equipment found in liquor warehouses
कासगंज। शहर के देशी एवं अंग्रेजी शराब के गोदामों का एसडीएम सदर संजीव कुमार व सीओ सदर अजीत चौहान ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान गोदामों में लगे अग्निशमन उपकरण एक्सपायर निकले। इन अग्निशमन उपकरणों को बदलवाने के अधिकारियों ने निर्देश दिए। वहीं गोदामों में विद्युत फिटिंग नहीं थी। विद्युत तार लटके हुए थे। जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना की आशंका देखते हुए अनुज्ञापी को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।गोदामों में रखी देशी व अंग्रेजी शराब को बार कोड से स्कैन किया गया। जो भी सैंपल लेकर स्कैनिंग की गई। वह सही पाई गई। वहीं गोदामों के स्टॉक को भी देखा गया। विक्रय प्रतिनिधियों के द्वारा बृहस्पतिवार को हुई शराब की निकासी के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम ने इस संबंध में आबकारी निरीक्षक को स्टॉक का मिलान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि आबकारी निरीक्षक के द्वारा स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed