फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examiner Caught Watching Stock Market During Evaluation Removed Instantly

UP Board 2026: मोबाइल पर शेयर मार्केट देखते पकड़ा गया परीक्षक, जेडी ने तत्काल किया कार्यमुक्त

Wed, 25 Mar 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 11:37 AM IST
सार

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान मोबाइल पर स्टॉक एक्सचेंज देखने पर एक परीक्षक को तुरंत कार्यमुक्त कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डिबार करने की संस्तुति भेजने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Examiner Caught Watching Stock Market During Evaluation Removed Instantly
संयुक्त शिक्षा निदेशक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान परीक्षक को मोबाइल फोन पर स्टाॅक एक्सचेंज की गतिविधियां देखते हुए पकड़ा। जेडी ने उसे तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक को परीक्षक के डिबार की संस्तुति करते हुए बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को जेडी डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने शाहगंज स्थित राजकीय इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या-6 में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक राजीव कुमार (जवाहर इंटर कॉलेज, शीतलकुंड, आगरा) अपने मोबाइल फोन पर स्टॉक एक्सचेंज की गतिविधियां देखते हुए पाए गए। परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि मूल्यांकन कार्य के दौरान परीक्षक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकते।
विज्ञापन


जेडी ने इसे मूल्यांकन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित परीक्षक को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उप नियंत्रक को निर्देशित किया गया कि उक्त परीक्षक को मूल्यांकन कार्य से डिबार करने की संस्तुति तत्काल भेजी जाए। जेडी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब तक पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 266076 काॅपियों की जांच पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन के सातवें दिन हाईस्कूल की 37409 और इंटरमीडिएट की 115350 काॅपियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed