फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Police Arrests and Jail triple talaq accused

तीन तलाकः एटा में हुई पहली गिरफ्तारी, पुलिस ने जेल भेजा आरोपी

Thu, 10 Oct 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Etah Police Arrests and Jail triple talaq accused
पुलिस की गिरफ्त में तीन तलाक देने वाला आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक कानून बनने के बाद जिले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया। इस मामले में थाना अवागढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तलाक पीड़िता की ओर से पति सहित सात ससुरालीजनों को आरोपी बनाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने वार्ता के दौरान कहा कि थाना अवागढ़ में तीन तलाक पीड़िता की ओर से 21 जुलाई 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पति मोनू शाह पुत्र मोहम्मद रफीक शाह निवासी सुखदेव नगर थाना कोतवाली व जिला मथुरा हाल निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि पति सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे, मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन बार तलाक-तलाक बोलकर अपनी जिंदगी से अलग कर दिया। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मोनू शाह भूमिगत हो गया।

इसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को टीम सहित लगाया गया। टीम ने बुधवार की रोडवेज बस स्टेंड से सुबह छह बजे आरोपी को दबोच लिया। यह पहला आरोपी है, जो तीन तलाक के मामले में जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed