एटा के मोहल्ला शृंगार नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि दिव्या पचौरी ने ही दो बेटों और ससुर और बहन की पहले हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली। इस वारदात के पीछे की वजह क्या थी? इसकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, मृतका के पति और भाई ने सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दिव्या ऐसा नहीं कर सकती है।
2 of 6
शव ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार नगर निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी बेहद शालीन थे। पुत्रवधू दिव्या पचौरी पत्नी दिवाकर पचौरी के दो बच्चों 10 साल के आरूष और एक वर्ष के आरव के साथ हंसते खेलते रहते थे। शनिवार सुबह राजेश्वर प्रसाद, पुत्रवधू दिव्या पचौरी, नाती आरूष और आरव, दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव बरामद में मिले थे।
3 of 6
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पांच शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दिव्या पचौरी ने जहर देकर ससुर, अपने बड़े बेटे और बहन की हत्या की। इसके बाद 10 माह के बेटे आरव को मुंह दबाकर मार डाला। बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस का मानना है कि इस वारदात के पीछे कोई न कोई बड़ी वजह जरूर रही है।
4 of 6
मृतका के भाई से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस को परिजनों से बातचीत में पता चला कि दिव्या पचौरी काफी समय से पति दिवाकर से रुड़की ले जाने की जिद कर रही थी। वो कहती थी कि उसे यहां नहीं रहना। उधर, मृतका का पति दिवाकर और मथुरा के राया निवासी मृतका के भाई का कहना है कि दिव्या ऐसा नहीं कर सकती है। पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
5 of 6
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने एएसपी क्राइम राहुल कुमार के नेतृत्व में टीमें जांच को लगाई हैं। जांच टीमें मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही हैं। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। उधर, सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को इस घर की ओर कोई संदिग्ध आता-जाता दिखाई नहीं दिया है।