फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah four lane road will remain closed on 24 and 27 June

Agra News: 24 और 27 जून को बंद रहेगा एटा फोर लेन मार्ग

Sun, 23 Jun 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Etah four lane road will remain closed on 24 and 27 June
कासगंज। रेलवे नदरई स्थित अंडर पास पर आर एच गर्डर का डी-लॉचिंग कार्य करेगा। इसके चलते एटा फोर लेन मार्ग 24 और 27 जून को बंद रहेगा। ऐसे में वाहनों को रूट डायवर्ट कर अमरपुर मार्ग पर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

नदरई का अंडर पास छोटा होने से आए दिन जाम की समस्या रहती थी। इससे निजात के लिए रेलवे प्रशासन ने एटा फोर लेन मार्ग पर फरवरी में 12 और 19 फरवरी का आरएच गार्डर लॉचिंग कार्य कराया था। दोबारा से आरएच गार्डर डी-लॉचिंग कार्य 24 और 27 जून को पुल संख्या 402 किमी संख्या 249 /14-16 पर कराया जाएगा। इसके लिए मुथरा रेल मार्ग पर रेलवे ने ब्लाॅक लिया है। डी-लॉचिंग कार्य सुबह 11:00 से सायं 17:20 बजे तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके चलते एटा फोर लेन मार्ग बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। कासगंज से एटा, टूंडला, आगरा आने जाने वाले वाहनों को अमरपुर काली नदी मार्ग होकर ही निकालना पड़ेगा। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य के चलते एटा फोर लेन मार्ग बंद रहेगा। वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से की निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरस्त रहेगी कासगंज-अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन
नदरई स्थित एटा मार्ग पर रेलवे के अंडरपास पर आरएच गर्डर डी-लॉचिंग कार्य 24 और 27 को किया जाएगा। लॉचिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 05347 कासगंज -अछनेरा व ट्रेन संख्या 05348 अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed