{"_id":"67ee09fdb2a331d66b0d2341","slug":"entrepreneurs-listed-their-problems-to-industrial-development-minister-nand-gopal-gupta-nandi-2025-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उद्यमियों ने मंत्री से बयां किया दर्द...कैसे पनपेंगे उद्योग धंधे, बिजली रहती गुल; पानी भी नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उद्यमियों ने मंत्री से बयां किया दर्द...कैसे पनपेंगे उद्योग धंधे, बिजली रहती गुल; पानी भी नहीं है
Thu, 03 Apr 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:39 AM IST
सार
आगरा के फाउंड्री नगर, सिकंदरा, कोसी, फिरोजाबाद और अलीगढ़ के उद्यमियों ने औद्योगिक विकास मंत्री को समस्याएं गिनाईं। साफ-साफ कहा कि उद्योग धंधे कैसे पनपेंगे, जब बिजली और पानी की ही समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री जी, उद्योग धंधे कैसे पनपेंगे। ताज ट्रेपेजियम क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना व विस्तार पर रोक है। कहीं दिनभर बिजली गुल रहती है तो कहीं मजदूरों के लिए पीने को पानी तक नहीं है। कहीं जलभराव है तो कहीं नोटिस के नाम पर उद्यमियों का शोषण हो रहा है। ये समस्याएं बुधवार को आगरा व अलीगढ़ मंडल के उद्यमियों ने औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी को गिनाईं। मौका था यूपीसीडा के समाधान दिवस का।
फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि यूपीसीडा ने उद्यमियों को नोटिस भेजे हैं। हमसे 50 साल पुराने दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। नहीं देने पर आवंटन निरस्त की धमकी मिल रही हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित पांच सितारा होटल में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि यूपीसीडा ने उद्यमियों को नोटिस भेजे हैं। हमसे 50 साल पुराने दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। नहीं देने पर आवंटन निरस्त की धमकी मिल रही हैं।
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के राजीव बंसल ने कहा फाउंड्री नगर में अवैध निर्माण हैं। उन्हें हटाया जाए। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अमर मित्तल ने कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। अनिल गर्ग ने कहा भू-उपयोग भूखंड मुक्त कराने के लिए चार साल से आगरा से कानपुर तक चक्कर काट रहे हैं।
फिरोजाबाद से आए राजकुमार शर्मा ने कहा कि कांच उद्योग के साथ ओडीओपी में नए उद्योग स्थापित किए जाएं। आवंटी जो रकम जमा कर चुके हैं, विभाग से उसका कोई हिसाब नहीं मिल रहा। 35 साल से औद्योगिक क्षेत्र में टंकी कंडम घोषित है। पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। अलीगढ़ से आए सुनील दत्ता ने कहा कि आवंटी की मृत्यु के बाद उसके वारिस को आवंटन होता है, लेकिन जीवित रहते आवंटन नहीं हो पाता। नियम में बदलाव किया जाए।
ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल रहती है। 1300 से अधिक इकाइयां प्रभावित हैं। एटा से आए अरुण दीक्षित ने कहा उद्योग बंधुओं की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती। अलीगढ़ के लेखराज शर्मा ने कहा 30 साल से पेयजल समस्या बरकरार है। अलीगढ़ के चंद्रशेखर ने कहा पार्क बदहाल पड़े हैं।
मथुरा से आए आरपी सिंघल ने कहा साइट-ए में 340 एकड़ भूमि में 150 एकड़ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है। सिकंदरा फैक्टरी ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने 40 साल से अधूरे नाले की समस्या बताई। मथुरा से आए नीरज गर्ग ने कहा सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण नए उद्योग नहीं लग पा रहे।
आगरा व्यापार फेडरेशन अध्यक्ष भूपेंद्र सोबती ने निवेश मित्र पोर्टल की खामियां गिनाईं। अशोक गोयल, विजय सिंह यादव, अंशुल अग्रवाल ने उद्यमियों को राहत देने की मांग की। औद्योगिक विकास मंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश महाप्रबंधक राजीव त्यागी को दिए। कहा संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याएं दूर कराएं। यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि 37 तरह की सुविधाएं उद्यमियों के लिए ऑनलाइन हो गई हैं। औद्योगिक विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने एक-एक समस्या को लिखा।