फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ensure timely completion of revenue collection targets

आगरा: राजस्व वसूली के लक्ष्य समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें

Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely completion of revenue collection targets
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के मासिक एवं क्रमिक लक्ष्य अनिवार्य रूप से समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। स्टाम्प एवं निबंधन शुल्क में राजस्व वसूली कम है, इसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी आरसी की राजस्व वसूली का लक्ष्य पूर्ण करें। मंडी परिसर में रिक्त दुकानों के आवंटन की कार्यवाही शीघ्र करें। निर्माण कार्यों से एक प्रतिशत सेस की धनराशि अवश्य जमा कराई जाए। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा 68 प्रतिशत की राजस्व वसूली हो चुकी है। विद्युत विभाग का 225 करोड़ का लक्ष्य है, जिसे पूर्ण करने के प्रयास जारी हैं। वन विभाग द्वारा 183 लाख के सापेक्ष 56 लाख की राजस्व वसूली हो गई है।
विज्ञापन


बैठक में समस्त राजस्व बिन्दुओं पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed