फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   enmity with the college guard surrounded while going by bike then shot

कॉलेज के गार्ड से किसकी है दुश्मनी: बाइक से जाते समय घेरा, फिर मारी गोली; हालत गंभीर

Sun, 09 Apr 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 09:34 AM IST
सार

डिग्री कॉलेज के गार्ड को उस समय गोली मार दी गई, जब वह बाइक से जा रहा था। दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
enmity with the college guard surrounded while going by bike then shot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव पनबारी में शुक्रवार रात को बाजीराव डिग्री कॉलेज के गार्ड महेंद्र सिंह को गोली मार दी गई। वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया। उनसे मारपीट की। महेंद्र ने बचने का प्रयास किया। एक बदमाश ने उनको गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है, कि रंजिश में हमले की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

अछनेरा के गांव नानऊ निवासी महेंद्र सिंह बिचपुरी के पास नानपुर स्थित बाजीराव डिग्री काॅलेज में करीब पांच साल से गार्ड की नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से कॉलेज संचालक के न्यू आगरा स्थित आवास पर दूध देने के लिए आए। दूध देने के बाद रात करीब 9 बजे वह वहां से घर के लिए वापस निकले। रास्ते में शास्त्रीपुरम के पास दो अन्य बाइक सवार पांच युवकों से बहस हो गई। इसके बाद वो घर जाने के लिए निकल गए। बदमाशों ने महेंद्र का पीछा किया। इस पर वह बिचपुरी गांव होते हुए, खड़वाई की तरफ नहर पर निकल गए। इसके बावजूद भी बदमाशों ने पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोकशी में फंसे हिंदू महासभा के पदाधिकारी: एक गोकश जेल में बंद, कैसे हो गया वांछित; पुलिस के खुलासे पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारकर गिराई बाइक

पनबारी गांव के आसपास उन्होंने महेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। महेंद्र थोड़ी देर तक उनसे लड़ता रहा। इसके बाद वह भागने लगा तो उनमें से एक बदमाश ने पीछे से गोली मार दी। वह उसके कंधे में जाकर लगी। इसके बाद वह बीच सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

वह किसी से बात न कर लें इस कारण उसका मोबाइल छिन लिया। थोड़ा सा आगे चलकर मोबाइल सड़क पर फेंककर भाग गए। राहगीरों ने महेंद्र को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंकर उसे सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी आ गए। इसके बाद वह दूसरे अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने आनंद कुमार शाही ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed