फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineers will check the quality of construction of police line

पुलिस लाइन में कुल प्रोजेक्ट का 35 प्रतिशत तक काम हुआ पूरा

Sat, 31 Jul 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Engineers will check the quality of construction of police line
कासगंज। क्यामपुर बहेड़िया के समीप चल रहे पुलिस लाइन के निर्माणाधीन कार्य का एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। पाया कि कुल प्रोजेक्ट का 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गुणवत्ता परखने के लिए आगरा से इंजीनियर्स की टीम बुलाई है जो दो दिन बाद कासगंज पहुंचकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

300 करोड़ रुपये की लागत से 28 एकड़ क्षेत्रफल में पुलिस लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करने एसपी दोपहर बाद पहुंचे। यहां बैरक और आवास के निर्माण का कार्य देखा। इसी वित्तीय वर्ष में बैरक और आवास का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। एसपी ने निर्माण में जुटीं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कार्य की प्रगति जानी। पाया कि एक संस्था लगभग 70 प्रतिशत तक काम पूरा कर चुकी है, जबकि दूसरी अभी काम शुरू करेगी। एसपी ने कार्य की गुणवत्ता देखी साथ ही पुलिस विभाग की इंजीनियर्स की टीम आगरा से बुलाई है। एसपी ने बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना काल में कार्य बाधित हुआ लेकिन अब तेजी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed