फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encroachment removed from weavers center of Handloom Corporation In Agra in presence of police revenue team

UP News: ग्रामीणों के विरोध के बावजूद.... हथकरघा निगम के बुनकर केंद्र से हटा अतिक्रमण; जानें पूरा मामला

Sat, 14 Sep 2024 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बुलडोजर चला। हथकरघा निगम के बुनकर केंद्र से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद लीज धारक को कब्जा दिलाया गया। 

विज्ञापन
encroachment removed from weavers center of Handloom Corporation In Agra in presence of police revenue team
हथकरघा निगम के बुनकर केंद्र से अतिक्रमण हटवाया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में हथकरघा निगम के बुनकर केंद्र से अतिक्रमण हटवाया गया। मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र स्थित सीकरी चार हिस्सा गांव का है। यहां स्थित हथकरघा निगम द्वारा बुनकर केंद्र को लीज पर दिए जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने यहां से अतिक्रमण हटवाया। ग्रामीणों द्वारा विरोध की आशंका के चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन


बता दें ग्राम सीकरी चार हिस्सा में हाईवे के किनारे स्थित गाटा संख्या 694 में लगभग साढ़े तीन बीघा भूमि में बुनकर केंद्र बना है। बीते वर्ष दिसंबर माह में इसे हथकरघा निगम द्वारा 20 वर्ष के लिए एक स्थानीय फर्म को लीज पर दे दिया गया है। तभी से ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि इस जमीन को या तो ग्राम सभा को वापस करें, या फिर से हथकरघा निगम बुनकर केंद्र को चालू करे। इसके लिए ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से पत्राचार भी किया था। उधर, लीज पर लेने के बाद लीज धारक मीना इंटरप्राइजेज द्वारा कई बार काम कराए जाने का प्रयास किया गया। लेकिन, हर बार ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। 
 
विज्ञापन

मामले में हथकरघा निगम के केंद्र प्रभारी बीरबल ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया, राजस्व टीम और पुलिस व पीएसी फोर्स जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने भूमि की नाप की। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed