फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encroachment removed from village navada

नवादा में मुक्त कराई गई 50 लाख रुपये की कीमत की भूमि

Sat, 16 Apr 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
encroachment removed from village navada
कासगंज में पटियाली तहसील के गांव नवादा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन । - फोटो : KASGANJ
पटियाली। तहसील क्षेत्र के गांव नवादा में ग्राम समाज की 50 लाख रुपये की कीमत की भूमि पर तमाम ग्रामीणों ने कब्जा करके स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण कर रखा था। कुछ लोगों के पक्के निर्माण थे तो कुछ के अस्थायी। शुक्रवार की सुबह प्रशासनिक व पुलिस टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ढहाया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

नवादा गांव गंजडुंडवारा-कादरगंज मार्ग पर स्थित है। नवादा ग्राम पंचायत की भूमि पर अमर सिंह, योगेश चंद्र, रमेश चंद्र, बालकिशन, चेतराम, चंद्रबाबू, सतीश एवं शिवशंकर ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। राजस्व प्रशासन ने नोटिस जारी करके कब्जा धारकों को कब्जा छोडने व अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, लेकिन इसका असर अतिक्रमणकारियों पर नहीं हुआ। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रेमनरायन सिंह, राजस्व विभाग की टीम व पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे और अवैध निर्माण व कब्जों पर बुलडोजर चलवा दिया। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की की कीमत करीब 50 लाख रुपये की कीमत की है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में तालाबों और ग्राम समाज, नजूल की भूमि पर जिसने भी कब्जा किया है वह कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed