फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed by bulldozer near Khandari, Balkeshwar, Diwani in Agra

Agra: खंदारी, बल्केश्वर, दीवानी के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ठेल-धकेल हटाए, झोपड़ी ध्वस्त की

Wed, 01 Jun 2022 07:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 07:29 PM IST
सार

नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को खंदारी, बल्केश्वर और दीवानी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाए गए। 

विज्ञापन
Encroachment removed by bulldozer near Khandari, Balkeshwar, Diwani in Agra
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में बुधवार को खंदारी, बल्केश्वर और दीवानी चौराहे के पास सड़क पर किए गए अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। बुधवार दोपहर को सबसे पहले नगर निगम की टीम हनुमान चौराहा, खंदारी पहुंची, जहां प्रतिबंधित पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां रोड पटरी से 27 ठेल धकेल हटवाए गए, जबकि लोहे के सात काउंटर ध्वस्त किए गए। 

विज्ञापन


सात किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। इनसे 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी क्षेत्र में कोयले से जलाई जा रही तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इनसे 15 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान में सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला, जेडएसओ महेंद्र सिंह, आरआई वैभव यादव, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव, प्रवर्तन दल सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन

इन जगहों पर भी हुई कार्रवाई 

इसके बाद प्रवर्तन दल ने बाग फरजाना में एवरग्रीन सोसायटी गेट पर अवैध रूप से बनाई झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया। इसे हटाने के लिए पहले ही चिन्हांकन किया जा चुका था। इसके बाद बुलडोजर लेकर टीम श्रीटॉकीज से भगवान टॉकीज होते हुए दीवानी चौराहे और बल्केश्वर पर पहुंची, जहां 19 ठेल धकेल हटवाई गई, जबकि लोहे के दो खोखे, 3 काउंटर, एक प्लेटफार्म ध्वस्त किया गया। इनसे 8700 रुपये शमन शुल्क लिया गया। अभियान के दौरान कुल 65700 रुपये का जुर्माना वसूलकर नगर निगम कोष में जमा कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed