फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment on 18-Meter Zonal Road Divisional Commissioner Seeks Report

UP: ये नहीं सुधरेंगे...मास्टर प्लान की जोनल रोड पर भी कर डाला अतिक्रमण, मंडलायुक्त से हुई शिकायत

Fri, 05 Sep 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 10:04 AM IST
सार

आगरा में मास्टर प्लान की 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। टिनशेड और कमरे बनाकर सड़क को बंद कर दिया गया है, यहां तक कि आरसीसी तक उखाड़ दी गई।

विज्ञापन
Encroachment on 18-Meter Zonal Road Divisional Commissioner Seeks Report
टिन शेड लगाकर बंद किया जोनल रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मास्टर प्लान में प्रस्तावित 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड पर अतिक्रमण हो गया। पहले टिनशेड लगाकर रास्ता बंद किया फिर अवैध निर्माण से कमरा खड़ा कर दिया गया। रोड का अस्तित्व मिटाने के लिए आरसीसी को उखाड़ दिया गया। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने शिकायत पर एडीए उपाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर निवासी जसविंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से शिकायत की। उन्होंने बताया कि मौजा अरतौनी में खसरा 628 के स्वामी हैं। उनके भूखंड तक मास्टर प्लान के जोनल प्लान-2 में 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड प्रस्तावित है। वह भूखंड पर निर्माण कराना चाहते हैं, लेकिन एडीए से नक्शा पास नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


सड़क पर कुछ लोगों ने टिनशेड लगाकर कब्जा कर लिया है और एक कमरा भी खड़ा कर दिया है। इस वजह से एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहा। मुख्यमंत्री से एडीए उपाध्यक्ष तक पांच बार शिकायत कर चुके हैं। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। एडीए उपाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed