फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees reached collectorate by bike for old pension

Agra News: पुरानी पेंशन के लिए बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी

Wed, 17 Jul 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Employees reached collectorate by bike for old pension
कासगंज। राज्य कर्मचारी परिषद एवं पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। वहीं प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। परिषद के रमेशचंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के हित की है। जब पांच वर्ष के लिए चुनकर विधायक और सांसद की पेंशन हो सकती हैं तो विभाग को अपनी पूरी जवानी देने वाले कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए। पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों का हक हैं और कर्मचारी अपने हक के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। नई पेंशन योजना जो सरकार ने कर्मचारियों को थोपी है, वह किसी भी दशा में कर्मचारियों के हित में नहीं है। प्रांतीय आह्वान पर संघर्ष कर जारी रखा जाएगा। इससे पूर्व नगर से विभिन्न कर्मचारियों के संगठन के सदस्य बाइक रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed