फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees protesting against Executive and Assistant Engineer in Agra

Agra News: बिजली काटी, पुलिस बुलाई... फिर भी नहीं रुका प्रदर्शन, अधिशासी और सहायक अभियंता के विरोध में धरना

Thu, 08 Aug 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

ताजनगरी में अधिशासी और सहायक अभियंता के विरोध में कर्मी धरना कर रहे थे। बिजली काटी, पुलिस बुलाई  फिर भी प्रदर्शन नहीं रुका। 

विज्ञापन
Employees protesting against Executive and Assistant Engineer in Agra
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंचाई विभाग, प्रतापपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अधिशासी व सहायक अभियंता के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बिजली काटी, डराने के लिए पुलिस बुलाई, फिर भी धरना नहीं रुका। एक दर्जन संगठन भी सिंचाईकर्मियों के समर्थन में आ गए हैं।

विज्ञापन


लोअर खंड सिंचाई के अधिशासी अभियंता केपी सिंह और सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल पर सिंचाई की भूमि पर कब्जा कराने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सिंचाई संघ से जुड़े सींचपाल, पर्यवेक्षक आंदोलित हैं। आरोप है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जाता है। एक सींचपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


सचिव विजय पाल कसाना ने बताया कि बुधवार को उन्हें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, नलकूप खंड, डिप्लोमा फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, मिनिस्ट्रियल संघ, चतुर्थ कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों ने समर्थन दिया। दूसरी ओर अधिशासी अभियंता केपी सिंह का कहना है कि धरना दे रहे कर्मचारी काम नहीं करते। इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed