फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees Defraud Finance Company police registered fir

फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी: ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर जमा नहीं की रकम, 52 लाख का हेरफेर; कर्मचारियों पर FIR

Sat, 09 May 2026 07:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 09 May 2026 07:27 PM IST
सार

कंपनी ने मैनपुरी की बरनाहल शाखा में फिरोजाबाद के अशोक कुमार को प्रबंधक और मैनपुरी निवासी दीपक कुमार, मोनेंद्र कुमार व ओम हरी को सीएसओ के पद पर रखा था। इन लोगों ने लोन लेने वाले लोगों से वसूली रकम कंपनी खाते में जमा नहीं की। 

विज्ञापन
Employees Defraud Finance Company police registered fir
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर जमा नहीं कर रहे थे। ऑडिट में गड़बड़ी पकड़ी गई। कंपनी के प्रतिनिधि ने चार कर्मचारियों पर 52.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी का मुख्य कार्यालय गांधीनगर क्षेत्र में है। कंपनी के प्रतिनिधि सतेंद्र श्रीवास्तव ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने मैनपुरी की बरनाहल शाखा में फिरोजाबाद के अशोक कुमार को प्रबंधक और मैनपुरी निवासी दीपक कुमार, मोनेंद्र कुमार व ओम हरी को सीएसओ के पद पर रखा था। इन लोगों ने लोन लेने वाले लोगों से वसूली रकम कंपनी खाते में जमा नहीं की। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी का फील्ड वेरिफिकेशन और ऑडिट में खुलासा हुआ। दीपक कुमार ने 11.49 लाख, अशोक कुमार ने 2.67 लाख, मोनेंद्र कुमार ने 20.23 लाख और ओम हरी ने 18.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की । थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed