{"_id":"69edde7666fcfed6e5026cfc","slug":"electricity-will-not-be-cut-off-when-smart-meter-recharge-runs-out-in-up-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर पर बड़ा अपडेट: रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली, दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर पर बड़ा अपडेट: रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली, दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Sun, 26 Apr 2026 03:14 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:14 PM IST
सार
स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी राहत दी गई है। एक किलो वॉट तक के उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए 30 दिन तक समय मिलेगा। उनकी बिजली तत्काल नहीं कटेगी। हालांकि दो किलो वॉट से अधिक क्षमता वाले कनेक्शन के लिए कोई राहत नहीं है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक किलो वॉट के विद्युत उपभोक्ताओं का रिचार्ज खत्म होने पर बिजली नहीं कटेगी। स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने के लिए अब उन्हें तीन की बजाय 30 दिन तक मोहलत मिलेगी। इस व्यवस्था से जिले में करीब 2 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। रिचार्ज खत्म होने पर उनकी बत्ती गुल नहीं होगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा जोन में करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं। 1.70 लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बाकी 2.70 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर स्मार्ट मीटर से बदले जा रहे हैं। 1.70 लाख उपभोक्ताओं में करीब 22 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिल जमा नहीं किया। उनके घर जाकर विद्युत विभाग बिल जमा कराने को दरवाजा खटखटा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए 114 केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बिजली 2 प्रतिशत सस्ती मिलेगी। एक किलो वॉट तक के उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए 30 दिन तक समय मिलेगा। उनकी बिजली तत्काल नहीं कटेगी। हालांकि 2 किलो वॉट से अधिक क्षमता वाले कनेक्शन के लिए कोई राहत नहीं है।
मोबाइल नंबर कराएं रजिस्टर्ड
मुख्य अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर के बाद मैनुअल बिलिंग बंद हो गई है। उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराएं। मोबाइल नंबर पर ही बिल व रिचार्ज संबंधी में अन्य जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा uppcl.org के माध्यम से भी उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी; जानें कब मिलेगी राहत