फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity department on target of Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave warning to officials

यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर बिजली विभाग, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Thu, 28 Sep 2023 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 04:21 PM IST
सार

एटा में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर बिजली विभाग के अधिकारी रहे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार और वसूली की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 

 

विज्ञापन
Electricity department on target of Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave warning to officials
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर  बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और वसूली की शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं राशन वितरण, जल जीवन मिशन और सरोवरों की पड़ताल 10 प्रतिशत गांवों में कराने के लिए अधिकारियों की टीमें गठित कराईं गईं।
विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अधिकारियों को पोखर, तालाब, नदी आदि को कब्जा मुक्त करने और निरंतर जल प्रवाह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों से यह भी कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता यदि सही काम लेकर आता है तो उसकी समस्या जरूर सुनकर समाधान करें। लखनऊ और जिला मुख्यालय पर फरियादियों की संख्या कम करने के लिए थाना और तहसील स्तर पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सह न सके जुदाई: शादी करना चाहता था प्रेमी जोड़ी, घरवालों ने लिया ऐसा फैसाल कि....; रुला देगी ये प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली निगम की शिकायतें मिली हैं। एक अभियंता अतुल की शिकायत पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आउटसोर्सिंग एजेंसी कंपनी के माध्यम से भी गड़बड़ी की शिकायतें हैं। ऐसी कंपनियों को काली सूची में डाला जाएगा और भविष्य में प्रदेश में कभी काम करने का मौका नहीं दिया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी सड़कों की मरम्मत न करने की भी शिकायतें हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। पाइपलाइन पड़ने के बाद सड़क को तुरंत बनाया जाना चाहिए। खराब सड़कों के सवाल पर कहा कि दिवाली तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त करा दी जाएंगी।

इस्कॉन संस्था पर लगे आरोपों की होगी जांच
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस्कॉन संस्था पर आरोप लगाए हैं कि वो कसाइयों को गाय बेचती है। इसके सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed