फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity cut off three villages for non-payment of due bills in jasrana firozabad

Firozabad: बिजली विभाग ने तीन गांव की बत्ती कर दी गुल, ये है वजह

Tue, 08 Nov 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा बारिश के चलते फसल पूरी तरह से बर्बाद होने के कारण बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।पिछले दस दिनों से अंधेरे में रहने के कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही अन्य कार्य हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
Electricity cut off three villages for non-payment of due bills in jasrana firozabad
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की जसराना तहसील क्षेत्र की तीन गांव की बिजली विभाग ने बत्ती गुल कर दी। बताया गया है कि बकाए बिल का भुगतान न करने पर विद्युत निगम ने ये कदम उठाया। इससे किसान  परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में फसल खराब होने से बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


उपखंड जसराना क्षेत्र के पाढ़म फीडर के गांव नवादा के ग्रामीणों द्वारा बिल का भुगतान न करने पर अवर अभियंता दिनेश चंद्र मिश्र ने पूरे गांव की बिजली काट दी। दस दिन पूर्व कटी बिजली के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बदन सिंह, वेद सिंह, सत्यभान सिंह, धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र, धनीराम का कहना है कि विद्युत निगम ने पूरे गांव की आपूर्ति को भंग कर दिया है जबकि कई उपभोक्ताओं ने अपना बिल भी जमा करा दिया है। ग्रामीणों ने कहा बारिश के चलते फसल पूरी तरह से बर्बाद होने के कारण बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

बच्चे नहीं कर पा रहे पढ़ाई 

पिछले दस दिनों से अंधेरे में रहने के कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही अन्य कार्य हो पा रहे हैं। बनबारा फीडर के गांव दिनौली गौरवा एवं इटौली फीडर के गांव खेरिया रैपुरा के उपभोक्ताओं ने भी बिल जमा नहीं किया है। बिल जमा न करने पर पूरे गांव की ही बिजली आपूर्ति को रोका गया है। अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया खेरिया रैपुरा में मात्र एक व्यक्ति ने अपना बिल जमा कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कर रहे बिल जमा 

जसराना  के विद्युत उपखंड अधिकारी  मनोज बघेल ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने पर तीन गांवों की बिजली काटी गई है। बिजली कटने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed