फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric supply disrupt by storm and rail, power cut in 150 villages

आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, रातभर डेढ़ सौ गांवों में गुल रही बिजली

Wed, 25 May 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
electric supply disrupt by storm and rail, power cut in 150 villages
24एमएनपी-34-खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को आई आंधी से बिजली व्यवस्था जिले भर में ध्वस्त हो गई थी। पूरी रात जिले के डेढ़ सौ के करीब गांव अंधेरे में डूबे रहे। मौसम ठंडा रहने से गर्मी ने तो लोगों को नहीं सताया, लेकिन अन्य कार्यों में लोगों को परेशानी हुई। शहर के भी कई क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को आई तेज आंधी से 275 बिजले के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार रात तक विद्युत निगम ने लगभग आधा सैकड़ा गांवों में आपूर्ति चालू कर दी, लेकिन बाकी के डेढ़ गांवों में बिजली नहीं आ सकी। रात भर ये गांव अंधेरे में डूबे रहे। मंगलवार को सुबह विद्युत निगम ने बिजली की लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू कराई। लेकिन रात में भी बारिश होने के चलते कई जगह कार्य प्रभावित हुआ। दिन भर विद्युत निगम की टीमों की मशक्कत के बाद भी आधे गांवों में भी आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा सकी। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी सोमवार रात और मंगलवार को दिन में बिजली कटौती होती रही। रात में बारिश के चलते देवी रोड उपकेंद्र और सिविल लाइन उपकेंद्र से आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रही। वहीं दिन में भी फॉल्ट के चलते कई बार बिजली कटौती हुई। हालांकि विद्युत निगम जल्द ही आपूर्ति सुचारु करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम को 10 लाख का हुआ नुकसान
आंधी के चलते बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से विद्युत निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। पेट्रोलिंग के बाद विद्युत निगम ने नुकसान का आंकलन तैयार किया है। इसके अनुसार निगम को लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने टूटे बिजली के खंभे
उप खंड टूटे खंभे
बरनाहल 58
सिविल लाइन 57
करहल 20
किशनी 22
भोगांव 33
घिरोर 03
बेवर 60
कुरावली 22
कुल 275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed