{"_id":"64c402a4325c9e3fbf0eb4b5","slug":"electric-cable-fell-in-the-market-sparking-as-soon-as-it-touched-the-road-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2438-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाजार में टूट कर गिरी बिजली की केबल, सड़क से छूते ही हुई स्पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाजार में टूट कर गिरी बिजली की केबल, सड़क से छूते ही हुई स्पार्किंग
Fri, 28 Jul 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के सराफा बाजार में विद्युत लाइन में फाल्ट होने से केबल टूट कर सड़क पर गिर गई। केबल के सड़क पर छूने के साथ ही तेज स्पार्किंग हुई। जिससे आतिशबाजी जैसा नजारा हो गया। लोग बचाव के लिए इधर उधर भागे। फाल्ट के बाद से कस्बे की बिजली 5 घंटे तक बाधित। जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं। लोग जर्जर केबलों के बदलवाने की मांग कर रहे हैं।
कस्बे की पुरानी व जर्जर हो चुकी केबलें कभी भी टूट जाती है या फिर जल जाती हैं। जिसके बाद विद्युत की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतें होती हैँ। शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे सराफा बाजार में अचानक एक विद्युत केबल टूट कर गिर गई। केबल के गिरने से उसमें स्पार्किंग होने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों ने इधर उधर तेजी से दौड़कर अपने को बचाया। विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद विद्युत कर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया। पांच घंटे बाद लगभग 12 बजे केबल ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। वहीं पेयजल के लिए भी दिक्कतें हुईं। बाशिंदो का कहना कि लाइन काफी पुरानी हैँ, जिनका बदलना जाना जरूरी है। तभी समस्या से निजात मिल सकेगी। जेई सबोध चौहान ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराने के बाद विद्युत लाइन को शुरु कर दिया गया है।