{"_id":"6266ea4a5101d2377f27ec15","slug":"electric-buses-will-run-overnight-on-two-routes-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: आगरा में दो रूटों पर अब रातभर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी खासी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: आगरा में दो रूटों पर अब रातभर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी खासी राहत
Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
सार
दो रूटों पर रात 10 से सुबह छह बजे तक चार इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इन बसों को खासतौर से बस व रेलवे स्टेशन जाने व वहां से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में अब रात में भी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक तक दो मार्गों पर चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले मार्ग सिकंदरा चौराहे से आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस स्टैंड), भगवान टाकीज, एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक के लिए दो बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
इसी तरह दो अन्य बसें यमुनापार इलाके में नुनिहाई से वाटरवर्क्स चौराहा, बिजलीघर चौराहा (बस अड्डा), माल रोड होकर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगाई गई हैं। इन बसों को खासतौर से बस व रेलवे स्टेशन जाने व वहां से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि शहर में नौ रूटों पर 28 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा था, अब चार बसें बढ़ाई गई हैं। यह बसें सुबह छह बजे से रात दस बजे तक ही संचालित हो रही थीं, लेकिन अब रात्रिकालीन सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। इसके लिए चार इलेक्ट्रिक बस लगाई गई हैं। इन बसों के संचालन से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन