फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election voting percentage update interesting contest in all five assembly seats of Mathura

UP Election 2022: मथुरा, छाता, बलदेव में आमने-सामने की टक्कर, गोवर्धन-मांट में हुआ त्रिकोणीय मुकाबला

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

मथुरा के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 62.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। इसी के साथ 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 

विज्ञापन
election voting percentage update interesting contest in all five assembly seats of Mathura
मथुरा के बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के 55 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। किसका सितारा बुलंद होगा, इसका खुलासा 10 मार्च को मतगणना के दौरान पता चल जाएगा। हालांकि गुरुवार के मतदान ने बहुत कुछ स्थिति को स्पष्ट कर दी है। मथुरा, बलदेव और छाता में आमने-सामने की टक्कर देखने को मिली है तो गोवर्धन और मांट विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को जनपद की सभी पांच विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ। ठंड के प्रभाव के बावजूद मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा है। इस बार कोरोना के कारण प्रत्याशियों के लिए बड़ी-बड़ी जनसभाएं नहीं हुई थी। डोर-टू-डोर के साथ ही रोड शो व रैली तक ही चुनाव प्रचार सीमित रहा। इससे किसी पार्टी के लिए कोई लहर नहीं दिखाई दी। वोटर साइलेंट दिखा। सुबह से लेकर शाम तक अधिकतर बूथों पर लाइन देखी गई। 
विज्ञापन


जिले की वीआईपी तीन सीट मथुरा, छाता व मांट पर रोचक मुकाबला देखने को मिला है। मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कांग्रेस के चार बार के विधायक व विधान मंडल के पूर्व नेता प्रतीप माथुर में आमने सामने की टक्कर नजर आई। हालांकि सपा से देवेंद्र अग्रवाल और मांट में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज हुए बसपा प्रत्याशी एसके शर्मा भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ने की कोशिश में दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छाता सीट के लिए भी कड़ा मुकाबला

दूसरी वीआईपी सीट छाता में मुकाबला चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और रालोद से पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के बीच इस बार भी साफ देखने को मिली है। बसपा से सोनपाल व कांग्रेस से पूनम देवी भी यहां मैदान में हैं। 

तीसरी वीआईपी सीट मांट में मुकाबला त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है। पूर्व मंत्री मौजूदा बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा आठ बार से यहां विधायक हैं। इस बार उनकी घेराबंदी सपा-रालोद से संजय लाठर और भाजपा के राजेश चौधरी ने कर दी है। कांग्रेस से सुमन चौधरी अपने पार्टीगत वोट को बढ़ाने में जुटी हैं।

गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र में भाजपा ने मौजूदा विधायक कारिंदा सिंह की टिकट काटकर मैदान में उतरे ठाकुर मेघश्याम को बसपा से पूर्व विधायक राजकुमार रावत और सपा-रालोद से प्रीतम सिंह का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस से दीपक चौधरी मैदान में हैं। 

बलदेव विधान सभा(सुरक्षित) क्षेत्र से भाजपा ने मौजूदा विधायक पूरन प्रकाश को रालोद से बबीता देवी से सीधी टक्कर मिल रही है। बसपा से अशोक कुमार सुमन एडवोकेट और कांग्रेस से विनेश सनवाल भी अपनी ताकत दिखाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed