फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election envy,kayampur bahediya,kayampur bahediya kasganj,nauratha kasganj,nauratha kasganj firing,election brawl,election brawl news,kasganj election brawl

चुनावी रंजिश को लेकर नौरथा और बहेडिय़ा फायरिंग, पथराव : 14 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 09:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
election envy,kayampur bahediya,kayampur bahediya kasganj,nauratha kasganj,nauratha kasganj firing,election brawl,election brawl news,kasganj election brawl
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा और कयामपुर बहेड़िया में चुनावी रंजिश को लेकर संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों ही घटनाओं की सूचना पर पुलिस के अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से 7-7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दो रायफल और कारतूस भी बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव को लेकर पहली घटना रामकिशोर और गंभीर सिंह में हुई। गंभीर सिंह का आरोप है कि उन पर हमला किया गया। रामकिशोर का आरोप है कि उनके ऊपर हमला किया गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों तरफ से 20-25 लोग घटना में मौजूद थे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें रामकिशोर, गंभीर सिंह, सुरजन, शिवकेश, देवेंद्र, सत्यराम, हरकेश शामिल हैं। पुलिस ने गंभीर सिहं के पक्ष से दो रायफल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस गांव में 7-8 राउंड फायरिंग हुई थी। दूसरी घटना नौरथा गांव में हुई। यहां निर्वाचित प्रधान आशा देवी का बेटा देवेंद्र सिंह अपने साथी के साथ शाम के समय एक बीमार ग्रामीण रूम सिंह को देखने गया था। तभी प्रधानी के चुनाव में पराजित हुई प्रत्याशी सुनीता देवी और कमला देवी के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग भी हुई। देवेंद्र के हाथ से गोली रगड़ती हुई निकल गई। जानकारी पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच में पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ममता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि निर्वाचित ग्राम प्रधान के बेटे ने अपने साथी के साथ चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट की, फायरिंग की। इससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सख्ती करते हुए दोनों घटनाओं से जुड़े 7-7 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। दोनों गांव में सतर्कता के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

कयामपुर बहेडिय़ा और नौरथा गांव में अलग अलग चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया। 7-7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed