फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election boycott has been announced, yet the road has not been built

चुनाव बहिष्कार तक का कर चुके ऐलान, फिर भी नहीं बनी सड़क

Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Election boycott has been announced, yet the road has not been built
बाह। चंबल के बीहड़ में बसे गुढा गांव में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ग्रामीण ने काले झंडे लगाकर मतदान का बहिष्कार आदि प्रदर्शन कर चुके हैं। तब सड़क निर्माण के आश्वासन पर गांव के लोगों ने मतदान किया। इसके बाद भी अब तक यहां चार किलोमीटर की सड़क नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि सरकार बनकर बिगड़ गई, लेकिन सड़क का वादा पूरा नहीं हो सका। रास्ते के नाम पर चार किलो मीटर की बीहड़ की पगडंडी है। बारिश में चंबल की बाढ़ के दौरान गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। मंगलवार को बारिश से बीहड़ का यह रास्ता दलदली हो गया था और ट्रैक्टर ट्रॉली में ही गुड्डी देवी का प्रसव हो गया था। प्लेसेंटा फंसने से उसकी जान खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन

गांव के लालाराम, रामकेश, रामसेवक, हजूरी, महीपत, शिवदत्त, राममोहन, सुरेश आदि ने बताया कि सड़क के आश्वासन पर अमल न होने से लोग पलायन को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि सड़क बन जाए तो गांव की एक बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed