फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Scooter Rider Killed in Car Collision Near RBS College

Agra: आरबीएस कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 15 Jul 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

आरबीएस कॉलेज के पास कार की टक्कर से 70 वर्षीय स्कूटी सवार वेदन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार चालकों को पुलिस ने सहाई गांव के पास पकड़ लिया।

विज्ञापन
Elderly Scooter Rider Killed in Car Collision Near RBS College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग पर आरबीएस कॉलेज के पास मंगलवार शाम कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  आज से बंद होंगे शुभ कार्य: शहनाइयों पर लगा विराम, 23 तक गुप्त नवरात्र; यहां देखें साल के आखिरी विवाह मुहूर्त
विज्ञापन



थाना शाहगंज क्षेत्र के गांव पथौली के मजरा नगला अक्खे निवासी वेदन सिंह (70) प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। उनके पुत्र अतर सिंह ने बताया कि वे मंगलवार को स्कूटी से प्रॉपर्टी के सिलसिले में किरावली और अछनेरा गए थे। शाम करीब चार बजे अछनेरा से घर लौटते समय आरबीएस कॉलेज के पास बिचपुरी की ओर से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक


टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी उछलकर दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में वेदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गए। पुलिस ने पीछा कर उन्हें सहाई गांव के पास पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी  पढ़ें -   UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed