{"_id":"6a418423e24a0c151907c427","slug":"elderly-man-sleeping-outside-his-house-dies-under-suspicious-circumstances-agra-news-c-25-1-agr1008-1096221-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में माैत
Mon, 29 Jun 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे 90 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया भैंस की टक्कर से हादसा
पिनाहट। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका संबंधी पोस्ट वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नयापुरा निवासी 90 वर्षीय रामबाबू चुरारिया शनिवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। रविवार सुबह परिजन ने उन्हें मृत अवस्था में देखा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका जताते हुए पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। मृतक के पुत्र नीरज चुरारिया ने पुलिस को बताया कि रात के समय भैंस की टक्कर लगने से उनके पिता की मौत हुई है। उन्होंने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य आपराधिक घटना से इनकार करते हुए पुलिस कार्रवाई से भी मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी है। मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।