{"_id":"60be5a1f8ebc3ea9f302afda","slug":"eight-cases-registered-in-one-day-of-cyber-crime-agra-news-agr494813450","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध के एक दिन में आठ मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध के एक दिन में आठ मामले दर्ज
विज्ञापन
एटा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में साइबर अपराध से जुड़े आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इससे साबित हो रहा है कि साइबर अपराधी लोगों को आसानी से शिकार बना रहे हैं। इन मामलों में पौने चार लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है।
कोतवाली नगर में रविवार को छह मुकदमे साइबर ठगी के दर्ज कराए गए। सुशील कुमार निवासी लालपुर का आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बता तीन दिन में 42 हजार 398 रुपये निकाल लिए। प्रवीन कुमार निवासी झिनवार थाना निधौली कलां का कहना है कि फोन पर कॉल करने वाले ने फोन पे के माध्यम से 30 हजार रुपये पार कर दिए। अभिनव उपाध्याय निवासी मोहल्ला कटरा का कहना है कि एक मोबाइल नंबर संचालक ने धोखाधड़ी करके खाता से नौ हजार 999 रुपये निकाल लिए।
सौरभ कुमार निवासी दिनेश नगर का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने पर एक महीने बाद फोन आया और चार बार में 60 हजार 600 रुपये अपने खाते में डलवाकर ठगी कर ली। शहर के ही योगेश कुमार का कहना है कि एक शादी डॉटकॉम की संचालिका काजल ने शादी कराने का झांसा देकर एक लाख 13 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। अमर सिंह निवासी स्टेडियम के सामने का कहना है कि धोखाधड़ी से ओटीपी पूछकर 27 हजार रुपये खाते से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी देवेंद्र की पुत्री पूनम यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 अप्रैल को मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराने के बाद रीचार्ज करने की बात कही गई। इसके बाद खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं थाना बागवाला में शिवकुमार निवासी कीलरमऊ में मोबाइल पर कॉल करके धोखाधड़ी से गूगल पे पर 49 हजार रुपये डलवा देने की रिपोर्ट लिखाई है। साइबर ठगों से सभी पीड़ितों से तीन लाख 81 हजार के करीब ठगी की गई है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।