{"_id":"6a05f2ff0507436fb70a2718","slug":"e-rickshaws-reduced-to-ashes-after-fire-breaks-out-at-charging-point-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चार्जिंग पाइंट पर लगी भीषण आग, धमाके से इलाके में मच गई अफरातफरी; 24 ई-रिक्शा जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चार्जिंग पाइंट पर लगी भीषण आग, धमाके से इलाके में मच गई अफरातफरी; 24 ई-रिक्शा जलकर हुए राख
Thu, 14 May 2026 09:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 14 May 2026 09:36 PM IST
सार
चार्जिंग पाॅइंट पर सुबह के समय आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ तेज धमाके होने लगे। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए। दमकल ने माैके पर पहुंच लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे खाली प्लॉट में बने चार्जिंग पॉइंट पर आग लग गई। आग की लपटों के साथ तेज धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। एक युवक भी झुलस गया।
जयपुर हाउस निवासी धनीराम ने बताया कि दो साल पहले कृष्णा बाग नगला हवेली दयालबाग में एक प्लॉट किराए पर लिया था। वहां पर ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट बना दिया। बृहस्पतिवार को पॉइंट पर फरह निवासी धर्मवीर, एटा निवासी अनार सिंह, खंदारी निवासी पप्पू और सदर निवासी रमाशंकर सो रहे थे। सुबह के समय आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ तेज धमाके होने लगे।
सो रहे लोग बाहर की ओर भागे लेकिन रमाशंकर आग से झुलस गए। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपये की कीमत के 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।