फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   e-rickshaw driver molested a woman constable posted at the GRP police station in Firozabad

वर्दी का भी नहीं डर: महिला सिपाही से सरेराह ई-रिक्शा चालक ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल

Mon, 01 Jul 2024 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

ई-रिक्शा चालक को वर्दी का भी डर नहीं लगा। उसने सरेराह जीआरपी की महिला सिपाही के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद क्या था विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
e-rickshaw driver molested a woman constable posted at the GRP police station in Firozabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जीआरपी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से ई रिक्शा चालक ने जैन मंदिर के पास सरेराह छेड़छाड़ कर दी। दोनों के बीच मारपीट होने का भी आरोप है। थाना उत्तर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल सादे ड्रेस में ई रिक्शा से कहीं जा रही थी। आरोप है कि जैन मंदिर चौराहे के पास चालक देवेंद्र कुमार निवासी राम नगर लाइनपार ने छेड़छाड़ कर दी। महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। घटना को देख आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना उत्तर पुलिस आरोपी को थाने पर लेकर आई।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल भी थाने पर पहुंच गई। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा । वहीं उत्तर थाने के एसओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ करने का आरोप गलत है। ई रिक्शा के किराए को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed