फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During the procession, there was a ruckus in the arms, sticks and sticks moved

बरात चढ़ाई के दौरान बाह में बावल, चले लाठी-डंडे

Fri, 03 Dec 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
During the procession, there was a ruckus in the arms, sticks and sticks moved
बाह। कस्बे में बुधवार की रात बरात चढ़ाई के दौरान हुए महिला से अभद्रता करने पर बवाल हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। जिससे बरात में भगदड़ मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार को बाह में विक्रमपुर मार्ग पर जैतपुर और सिरसागंज से दो बरात आई थी। बरात चढाई के दौरान बरातियों द्वारा महिला से अभद्रता किए जाने पर विवाद हो गया। इस दौरान लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन

हमले में गली कल्यान सागर निवासी सोनू, कल्लू यादव, गली जोरावर के सूरज कुमार और पंकज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके से जैतपुर के राजू, अन्नू, कचौराघाट के विष्णु प्रकाश और गली कल्यान सागर के सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed