फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumper driver dies after being hit by a vehicle

Agra News: वाहन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

Thu, 05 Dec 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies after being hit by a vehicle
मृतक आशीष।
अमरिया (पीलीभीत)। अमरिया-सितारगंज मार्ग पर मंगलवार की रात बढ़ापुरा गुरुद्वारे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मैनपुरी जिला निवासी डंपर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी लगने पर मृतक के परिजन भी मैनपुरी से पीलीभीत पहुंच गए।
विज्ञापन




मैनपुरी जिले के कुसमरा पोस्ट के उजागरपुर गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसका भाई आशीष (36) डंपर चालक था। वह लंबे समय से अमरिया क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर वाहन से सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे डंपर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशीष की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को ही मृतक के परिजन मैनपुरी से पीलीभीत पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




पत्नी की तीन साल पहले हो चुकी है मौत
मृतक चालक आशीष की पत्नी की तीन साल पूर्व मौत हो चुकी है। उसके परिवार में एक 10 वर्षीय पुत्री वैष्णवी व सात वर्षीय पुत्री पायल है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed