{"_id":"687e90a3b164b21bc80b4f59","slug":"due-to-the-cutting-of-the-connecting-road-and-the-damage-of-the-culvert-the-villagers-are-traveling-by-boat-kasganj-news-c-175-1-kas1001-134794-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संपर्क मार्ग कटने व पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण कर रहे नाव से आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संपर्क मार्ग कटने व पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण कर रहे नाव से आवागमन
Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे के कई गांव मे संपर्क मार्ग और पुलियों के टूटने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाव से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित 9 ग्रामीण इलाकों में नावों की व्यवस्था की है।
हांलाकि अभी गंगा का जलस्तर सामान्य है। बैराजों से सामान्य स्तर का प्रवाह बना हुआ है। इसके बावजूद पटियाली इलाके के तटीय गांव में में सुन्नगढ़ी पर पूर्व में हुए एप्रोच रोड के कटाव के कारण कई इलाकों की खादर व मार्गों तक गंगा के पानी पहुंच गया है। इससे मूंझखेड़ा सड़क की पुलिया व सड़क कट गई है। वहीं नगला जयकिशन का गंगा पर बना छोटा पुल 2023 से ध्वस्त पड़ा है। ऐसी स्थिति में नगला नरपत, नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा, दुर्जन नगला सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में नाव से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं।