लॉकडाउन: युवक ने शराब के ठेके पर जाने को बीमारी का बहाना कर बुला ली एंबुलेंस
- शराबी युवक ने 108 नंबर फोन पर खुद को बताया बीमार
- ठेके के पास एंबुलेंस रुकवा कर उतरने लगा था युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के बाह क्षेत्र से हैरान कर देने वाला का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक ने मंगलवार को एंबुलेंस कर्मियों को परेशान कर दिया। उसने शराब के ठेके पर जाने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर एंबुलेंस बुला ली।
रास्ते में युवक ने ठेके के समीप एंबुलेंस रुकवाई और शराब खरीदने के लिए उतरने लगा। यह देखकर एंबुलेंस कर्मचारी दंग रह गए। उन्होंने किसी तरह उसे एंबुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाकर छोड़ा।
बड़ागांव निवासी युवक शराब पीने का आदी है। उसने मंगलवार दोपहर 108 नंबर डायल कर खुद को बीमार बताया। कहा कि उसे घबराहट और बेचैनी हो रही है। लखनऊ से ट्रांसफर हुई कॉल पर बाह सीएचसी से एंबुलेंस बड़ागांव पहुंची।
शराब की दुकान के समीप रुकवाई एंबुलेंस
युवक को स्टाफ ने एंबुलेंस में बैठाया और बाह सीएचसी ला रहे थे। बाह में देशी शराब के ठेके के सामने युवक ने एंबुलेंस को रुकवाया तो स्टॉफ ने उससे कारण पूछा। इस पर उसने बेशर्मी से बताया कि शराब के ठेके पर आने के लिए ही उसने कॉल किया था।
युवक की बात सुनकर एंबुलेंस कर्मी दंग रह गए। उन्होंने युवक को दोबारा एंबुलेंस में बैठाया और बाह सीएचसी पर जाकर उतार दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। उधर, युवक की हरकत इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।